May 06 2024, 16:50
देवघर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मतदाता जागरण अभियान का आयोजन किया गया।
देवघर:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर द्वारा देवघर स्थित करिश्मा उत्सव पैलेस में मतदाता जागरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बिहार झारखंड प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन का आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत के साथ हुआ तत्पश्चात मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश अभाविप झारखंड प्रांत के प्रांत सह मंत्री शुभम राय ने कराया एवं कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रही है देश की सत्ता को मजबूत करने में एवं देश विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने में परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रही है ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर परिषद हर चुनाव में लोगों को जागरूक करने से लेकर मतदान दिलाने तक लगे रहते हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसका हम सबको प्रयास करना चाहिए राष्ट्रवादी सोच एवं विचारधारा को परिषद सदैव समर्थन करते आई है और इसी सोच को लेकर परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर लोगों से अपील करेंगे। प्रदेश सह छात्र प्रमुख खुशी देव, प्रांत खेल गतिविधि संयोजक गौरव राज ,जिला संयोजक प्रशांत शंकर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित सिंह, ने भी विषयों पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह एसएफएस प्रमुख गोपाल पंडित ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय राय, नगर मंत्री सानू सिंह, देवघर कॉलेज अध्यक्ष सौरभ सिंह राजपूत ,मंत्री सूरज चौधरी, सरवा नगर अध्यक्ष आशीष राज, पूर्व कार्यकर्ता संजय यादव, कुंदन लाल यादव, अभिजीत सिंह ,सौम्या वतस , अंशु कुमारी ,भास्कर राय ,धीरेंद्र कुमार, प्रदीप यादव ,राहुल कुमार ,ओम झा ,रमन कुमार, उज्जवल कुमार राय ,गोलू कुमार, प्रीतम कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित थे।
May 07 2024, 18:46